• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • राजस्थान में ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, 2 बच्चों समेत 7 लोग जिंदा जले

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    जयपुर। राजस्थान के चुरू में चुरू-सालासर राज्य राजमार्ग पर ट्रक से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई, जिससे 4 और 7 साल के दो बच्चों सहित सात लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी सुभाष बिकरणिया ने बताया कि परिवार सालासर बालाजी मंदिर में पूजा करने के बाद लौट रहा था। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस दुर्घटना स्‍थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसने आग पर काबू पा लिया।

    मृतक उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के रहने वाले थे और उनकी पहचान नीलम गोयल, आशुतोष गोयल, मंजू बिंदल, हार्दिक बिंदल, स्वाति बिंदल, दीक्षा और एक चार साल के बच्चे के रूप में हुई है। कार में गैस किट थी, जबकि ट्रक में रुई भरी हुई थी। जब शवों को बाहर निकाला जा रहा था तो एक अधजला मोबाइल मिला। अधिकारियों ने उसका सिम निकाला और दूसरे फोन में डाल दिया, जो कुछ ही देर बाद बजा, दूसरी तरफ से महिला ने कहा कि उसने अपनी मां को फोन किया था जो सालासर बालाजी से लौट रही थी। इससे पुलिस को मृतकों की पहचान करने में मदद मिली।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins