Report by : Neha Singh
Published at :
अखिलेश यादव का संजय निषाद पर तंज: “ये आंसू सत्ता का मोह या मजबूरी?” अखिलेश यादव का संजय निषाद पर तंज: “ये आंसू सत्ता का मोह या मजबूरी?”
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बार फिर दो सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार बदायूं सीट से चाचा शिवपाल यादव को हटाकर उनके बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया है। सुलतानपुर सीट से इंडी गठबन्धन के राम भुआल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी में लगातार प्रत्याशी बदलने का क्रम जारी है। मेरठ, मुरादाबाद और रामपुर में उम्मीदवार बदलने के बाद शनिवार को देर शाम एक और संशोधित उम्मीदवारों की सूची सपा ने जारी की गई है। इस सूची में बदायूं सीट से चुनाव मैदान में उतारे गए शिवपाल यादव को हटाकर उनकी जगह बेटे आदित्य को टिकट देकर चुनाव में उतार दिया है। हालांकि इस सीट पर बीते कुछ दिनों पहले शिवपाल यादव ने अपना नाम पीछे खींच लिया था और उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कहते हुए पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार कर जिताने और संगठन के लिए काम करने की बात कही थी। उनके चुनाव न लड़ने के चलते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं सीट पर आदित्य यादव को उतारने की आज घोषणा कर दी।

इसी तरह सपा ने सुलतानपुर सीट का उम्मीदवार भी बदल दिया है। इस सीट पर सपा ने भीम निषाद को टिकट दिया था लेकिन पिछले कई दिनों से उनको लेकर उठापटक सोशल मीडिया पर चल रहा था।भीम निषाद द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान द्वारा सपा विधायक ताहिर खान को पांच सौ रुपये की नोटों की गड्डियां देते वीडियो वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने की मांग की है। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। इसको देखते सपा ने भीम निषाद का टिकट काट दिया है। अब इस सीट से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार राम भुआल निषाद को टिकट देते हुए चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›