Report by : Neha Singh
Published at :
पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के पिता का निधन,लंबे समय चल रहे थे बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के पिता सकत सिंह का लंबी बीमारी के बाद रात निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व विक्रेटर प्रवीण कुमार के पिता सकत सिंह का निधन हो गया। बताया गया कि वे डेढ़ महीने से गंभीर बीमार चल रहे थे। उनके निधन से परिवार व आसपास के लोगों में गम का माहौल बन गया है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार के पिता सकत सिंह की मौत के बाद बड़े बेटे विनय कुमार, प्रवीण कुमार और सकत सिंह की पत्नी मूर्ति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने पर मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन व अन्य लोगों ने उनके मुल्तान नगर आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›