Report by : editor
Published at :
Lotus Hospital Meerut Lotus Hospital Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अवैध रूप से हो रहा है लोटस हॉस्पिटल का संचालन
  • आम जनता के स्वास्थ्य व जिंदगी से खिलवाड़
  • जल्द होगी कार्रवाई, चलेगा बुल्डेाजर

अवैध रूप से पनप रहे अस्पतालों पर कार्रवाई होने से संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है तथा कमियों को दुरुस्त करने में लोग जुट गए हैं। लेकिन कुछ अस्पताल संचालक अभी बाज नहीं आ रहे हैं।

आपको बता दें कि अवैध रूप से लोटस हॉस्पिटल का संचालन कर आम जनता के स्वास्थ्य व जिंदगी से खिलवाड़ कर मरीजों की जान को खतरे में डालकर मोटी काली कमाई करने का एक मामला सामने आया है। जिसके चलते पीड़ित ने मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की।

जागृति विहार के रहने वाले राहुल ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने बताया कि जुबेर त्यागी गांव राधना किठौर, मतीन त्यागी डॉक्टर बाबर डॉक्टर अब्दुल्ला द्वारा नोबल पब्लिक स्कूल के सामने गढ़ रोड मेरठ में बिना किसी सक्षम विभागीय प्रमाण पत्र व अनापत्ति प्रमाण पत्र के अवैध रूप से लोटस हॉस्पिटल के नाम से संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग आवास विकास प्राधिकरण की मिली भगत के चलते बिना किसी नक्शे के बनाई गई है। और अस्पताल में आने वाले मरीजों को डरा धमका कर उनसे मनमानी मोटी वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये अस्पताल आवासीय भूमि पर बनाया गया है जिसकी उन्होंने न कोई स्थानीय प्राधिकरण से कोई अनुमति ली और ना ही सरकार से। उसे अस्पताल में ना तो बिजली पानी की व्यवस्था है नहीं कचरे के निपटान के लिए कोई व्यवस्था है।

अवैध तरीके से वहां पर मरीजों से वसूली की जाती है जिससे मेरी काफी परेशान है। जिससे चलते पीड़ित नहीं विभागीय कार्यवाही किए जाने की मांग की जिससे पीड़ितों को उचित न्याय के लिए सक्षम न्यायालय में समय रहते बाद दायर किया जा सके।

(6) eRadio India – YouTube

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›