Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Village Mirpur Pratappur में पैत्रिक संपत्ति पर कब्जा Village Mirpur Pratappur में पैत्रिक संपत्ति पर कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

Village Mirpur Pratappur: कादीपुर तहसील क्षेत्र में पैत्रिक संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुये मीरपुर प्रतापपुर गांव पोस्ट बिलवाई के रहने वाले दयाराम गुप्ता ने अधिकारियों को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि पुलिस चौकी बिलवाई थाना अखंडनगर को दर्जनों बार सूचित किया जा चुका है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है।

चकबंदी अधिकारी ने किया स्पष्ट

Village Mirpur Pratappur में पैत्रिक संपत्ति पर कब्जा

दयाराम का आरोप है कि चकबंदी अधिकारी ने भूमि को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया है कि कब्जा करने वालों का इस पर कोई अधिकार नहीं है लेकिन स्थानीय पुलिस निर्माण रोक पाने में अक्षम दिखाई दे रही है। दर्जनों बार पुलिस को सूचित किया जा चुका है लेकिन कार्रवाई न करके अधिकारी मौन बैठे हुये हैं।

खाता संख्या 3611 पर हो रहा है कब्जा

अपनी पैत्रिक जीमन को बचाने के लिये प्रशासन से गुहार लगाने वाले दयाराम का आरोप है कि खाता संख्या 3611 पर जबरन कब्जा करने वाले अंकित, उसके चाचा परमेश्वर आदि जान से मारने की धमकी देते हैं व गाली-गलौज करते हैं।

Village Mirpur Pratappur में पैत्रिक संपत्ति पर कब्जा
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›