Report by : editor
Published at : Updated at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सुल्तानपुर || ई-रेडियो इंडिया

Sultanpur Current Hindi News: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है और ऐसे में तमाम सियासी उठापटक जारी है। सुल्तानपुर में सांसद मेनका गांधी (MP Menka Gandhi Sultanpur) ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जनता को डरने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, खुलकर और निडर होकर मतदान करें।

सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी (MP Menka Gandhi Sultanpur) तीन दिवसीय दौरे पर जनपद में थी, आज उनका अंतिम दिन था इस दौरान उन्होंने धनपतगंज ब्लॉक में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बाहुबलियों को ललकारा और कहा कि बिल में ही छुपे रहें तो ही अच्छा है।

इसके साथ ही साथ धनपतगंज ब्लॉक (Dhanapatganj block sultanpur news) में होने वाले काउंटिंग को उस ब्लॉक से अलग सुल्तानपुर में कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पहले आप लोग वोट तो किसी और को देते थे लेकिन रिजल्ट कुछ और होता था, अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

Sultanpur Current Hindi News: मेनका गांधी ने गुंडो को ललकारा
उन्होंने कहा कि वह अभी तक 400 ग्राम पंचायतों का दौरा कर चुकी हैं। ग्रामीणों की प्रत्येक समस्याएं सुनी गईं हैं। मेनका गांधी ने कहा कि वो पंचायत चुनाव तक डटी रहेंगी। हमारे प्रतिनिधि रणजीत सिंह हर दरख्वास्त पर कार्रवाई करते हैं। कार्यालय के दरवाजे 24 घंटे के लिये खुले हैं।

Sultanpur Current Hindi News: निडर होकर मतदान करे जनता

महिलाओं से अपील करते हुए सांसद मेनका गांधी (MP Menka Gandhi Sultanpur) ने कहा है कि निडर होकर मतदान करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में करें, अपने मनपसंद व्यक्ति को चुने और जिताए। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें, धनपतगंज (Dhanapatganj block sultanpur news) में आज सांसद मेनका गांधी (MP Menka Gandhi Sultanpur) कंबल वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं और लोगों को 3000 कंबल वितरित किए। फिलहाल उन लोगों से अपील की है कि आप लोग मतदान कीजिए वह स्वयं चुनाव के दौरान वहां पर मौजूद रहेंगी और इसकी शुरुआत उन्होंने धनपतगंज से ही की है।

Apex Superficiality Hospital Jaunpur Uttar Pradesh
Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh
Sultanpur Current Hindi News: मेनका गांधी ने गुंडो को ललकारा
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›