E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

EServiceMantraStripe Advt 500x127
Meerut News Samachar
मेरठ

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर 23 अगस्त को मेरठ से दिल्ली तक पदयात्रा

मेरठ। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर हिन्दू स्वाभिमान परिषद एवं गुरु गोरक्षनाथ कामधेनु गो सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त 2025 को मेरठ से दिल्ली तक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा सुबह 9 बजे मेरठ के कमिश्नरी पार्क से प्रारंभ होकर दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाएगी।

पदयात्रा आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि देश की समस्याओं का प्रमुख कारण अनियंत्रित जनसंख्या है, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस कानून में ठोस प्रावधान किए जाएँ, जिससे देश में समान रूप से जनसंख्या नियंत्रण लागू हो सके।

प्रमुख प्रस्ताव

  • दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को वोट डालने का अधिकार समाप्त किया जाए।
  • दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों को सरकारी नौकरी व सुविधाओं से वंचित किया जाए।
  • दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार चुनाव लड़ने के अयोग्य हों।

आयोजकों का कहना है कि यदि यह कानून लागू किया गया तो देश की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक समस्याओं में काफी कमी आएगी। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में सम्मिलित होकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के संयोजकों में हिन्दू स्वाभिमान परिषद एवं गुरु गोरक्षनाथ कामधेनु गो सेवा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संपर्क सूत्र के रूप में देव पूजन भण्डार के साथ विभिन्न नंबर जारी किए गए हैं।

यह पदयात्रा न केवल जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आवाज बुलंद करेगी, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक बड़ा प्रयास साबित होगी।

📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

  • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
  • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
  • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

📞 सीधे संपर्क करें:

💳 ऑनलाइन योगदान दें:

आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

QR Kotak Trinath Mishra

हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

Whatsapp your news to 09808899381

Thanks

ये👇समाचार भी पढ़ें

Ham Ladenge Sathiyon

पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
e service mantra profile Copy
0a5c9052a50795190fc9ffe0629cb2d6
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।