• उत्तर प्रदेश
  • अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
    MP Panday

    आजमगढ़। Pawai विकास खंड के अंडिका गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों पुराने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

    जानकारी के अनुसार, अंडिका गांव निवासी धामू पुत्र जयराम की भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण किया गया था, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई थी। जांच के दौरान निर्माण को अवैध पाए जाने के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।

    राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से निर्माण को गिरा दिया। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

    राजस्व निरीक्षक Krishna Kumar Yadav ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारकों के बीच हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins