Report by : editor
Published at :
जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता: डॉ.रागिनी जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता: डॉ.रागिनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता: डॉ.रागिनी
  • विधायक डॉ. रागिनी ने निगोह-गोधना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में मछली शहर की सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने शुक्रवार को निगोह-गोधना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने भूमि पूजन एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई तथा क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
राज्य सड़क निधि योजना अंतर्गत 7.4 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. रागिनी ने कहा कि निगोह-गोधना मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्र की जनता लंबे समय से मांग कर रही थी। जनता की बहु प्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई। इस मार्ग के निर्माण से आवागमन आसान होने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस मार्ग के निर्माण से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›