Report by : editor
Published at :
Screenshot 2026 10 20 194750
विज्ञापन
विज्ञापन
  • बसपा नेता ने सीट का खुलासा टाला, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राशिद अखलाक का चुनावी ऐलान अगले महीने

मेरठ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी के नेता और पूर्व प्रत्याशी राशिद अखलाक भी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह मेरठ शहर या दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राशिद अखलाक का कहना है कि अगले महीने तक सीट को लेकर स्थिति साफ कर दी जाएगी।

लिसाड़ी रोड स्थित एक मंडप में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान राशिद अखलाक ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दस साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर मेरठ शहर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हुई है। उन्होंने दावा किया कि लोग अब बदलाव चाहते हैं।

हिंदू-मुस्लिम एकता के मुद्दे पर राशिद अखलाक ने कहा कि उन्होंने मेरठ में धर्म के नाम पर विभाजन की राजनीति को सफल नहीं होने दिया। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन वह अपने रुख से पीछे नहीं हटेंगे।

राशिद अखलाक ने कहा कि वह सांप्रदायिक विभाजन की राजनीति का विरोध आगे भी जारी रखेंगे, भले ही उन्हें और मुकदमों का सामना करना पड़े।

अब निगाहें अगले महीने होने वाले उनके ऐलान पर हैं, जिससे स्पष्ट होगा कि वह किस विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›