Report by : News Desk
Published at :
4a8f1037 3395 439d 82eb c706514677f8
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या या हादसे से की जांच कर रही पुलिस

मेरठ। शुक्रवार की दोपहर टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित नाले में एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त ना होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस हत्या और हादसे का एंगल देखते हुए मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर मोक्षपुरी में सड़क से गुजरते लोगों को नाले से भीषण दुर्गंध उठती महसूस हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने झांक कर नाले में देखा तो खुले नाले में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा था। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाते हुए शव की जांच-पड़ताल की। लगभग 40 वर्षीय मृतक के शरीर पर बनियान और शर्ट था। सब लगभग तीन दिन पुराना लग रहा था। जिसके चलते मृतक के शरीर पर किसी चोट का निशान स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। स्थानीय निवासियों ने मृतक को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस हत्या और हादसे के एंगल को देखते हुए घटना की जांच में जुटी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›