Report by : News Desk
Published at :
0b050da4 5713 458e adec 31671c979ddb
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने की हुक्का पंचायत

3 नवंबर को कमिश्नरी कूच की तैयारी

करनावल और डाहार में हुई पंचायत

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से शुक्रवार को सरधना क्षेत्र के गांव करनावल और डाहार में हुक्का पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन की आगामी रणनीति तैयार करते हुए 3 नवंबर को मेरठ कमिश्नरी पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। हुक्का पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने की, जबकि संचालन संगठन मंत्री अमित छाबड़िया ने किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है। किसानों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद नहीं करेंगे, तब तक उनकी समस्याओं का समाधान कराना आसान नहीं होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि 3 नवंबर को मेरठ कमिश्नरी पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हक और अधिकारों के लिए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। पंचायत में मौजूद किसानों ने भी संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान अभिलाष, श्रीपाल, गोलू, तेजपाल, वेदप्रकाश, महिपाल, राजेंद्र, मनोज, रोहित चौधरी, नगर अध्यक्ष अरुण, सरूरपुर ब्लॉक सचिव मोहित छाबड़िया सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›