Report by : News Desk
Published at :
edb64c7b e1d1 4a92 a812 f3b2f193619d
विज्ञापन
विज्ञापन
​सिवालखास से आज दिल्ली कूच करेंगे सपा कार्यकर्ता

पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने किया आह्वान

मेरठ। एक नवंबर यानि आज कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रस्तावित रैली में शामिल होने के लिए सिवाल खास से सपा कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचेंगे। सपा नेता एवं सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने ज्यादा से ज्यादा इस रैली में शामिल होने की अपील लोगों से की है।
सपा नेता एवं सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने बताया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित होने वाली इस महारैली को सफ़ल बनाने के लिए सिवालखास विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। वरिष्ठ सपा नेता नदीम चौहान ने पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से ‘सामूहिक अपील’ जारी करते हुए दिल्ली कूच का न्योता दिया है।सपा नेता ​नदीम चौहान ने बताया कि रविवार सुबह 8:00 बजे नगर पंचायत सिवालखास से कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। यह काफिला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ज़रिए होते हुए रामलीला मैदान पहुँचेगा। सपा नेता नदीम चौहान ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि ​यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि देश के संवैधानिक मूल्यों और आम नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। सिवालखास विधानसभा का हर नागरिक मेरा परिवार है, और हम एकजुट होकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। सपा नेता नदीम चौहान ने बताया कि ​समाजवादी पार्टी और गठबंधन के स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस रैली को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सपा नेता का दावा है कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक संख्या में लोग दिल्ली पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सपा नेता एवं सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तसव्वर अली ने आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए इस रैली में शामिल हो और वोट के अधिकार की रक्षा करें।
​

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›