Report by : News Desk
Published at :
476822087 1541983796510406 1535479341054246479 n
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी महासम्मेलन की तैयारी तेज
  • 9 नवंबर को प्रस्तावित विशाल व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शहर विधानसभा के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

व्यापारियों की एकजुटता दिखाने और अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए मेरठ में बड़े सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है! 9 नवंबर को होने वाले विशाल व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए शहर विधानसभा के पदाधिकारियों और बाजार कमेटियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर विधानसभा अध्यक्ष हाजी शारिक, महामंत्री सोनू शर्मा और प्रवीण महरोल सहित विभिन्न बाजार कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सम्मेलन की तैयारियों, व्यापारियों की भागीदारी और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम तक पहुंचाने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य व्यापारियों को एक मंच पर लाना और उनकी एकजुटता को मजबूत करना है। अब देखना होगा कि 9 नवंबर को होने वाले इस विशाल व्यापारी महासम्मेलन में कितनी बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचते हैं और यह आयोजन व्यापारिक संगठनों के लिए कितना प्रभावशाली साबित होता है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›