Report by : News Desk
Published at : Updated at :
WhatsApp Image 2026 11 10 at 12.54.46 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर की फोटो भी लगा देना, दिवाली पर बड़ी चोरी का खुलासा, पूर्व DGP के भाई के घर से चोरी किया गया जेवरात बरामद

मेरठ के पॉश इलाके में हुई लाखों की चोरी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया, लेकिन पुलिस का दावा है कि वारदात का खुलासा कुछ ही घंटों में कर दिया गया! मामला सिविल लाइंस स्थित कोठी नंबर 243 का है, जहां दिवाली की शाम पूर्व डीजीपी अरविंद कुमार जैन के भाई अरुण कुमार जैन के घर को चोर ने निशाना बनाया।

परिवार पूजा के लिए बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और अलमारियों से जेवरात, चांदी के बर्तन और नकदी चोरी कर ले गया। पहचान छिपाने के लिए घर का सीसीटीवी डीवीआर भी उखाड़ ले गया। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, 160 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी का सामान और डीवीआर बरामद करने का दावा किया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›