Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Screenshot 10 11 2026 15153 web.whatsapp
विज्ञापन
विज्ञापन
धरना स्थल पर की गोवर्धन पूजा,मुआवजे और प्लॉट की मांग पर किसानों का एमडीए परिसर में आंदोलन

मांगें पूरी नहीं हुईं तो त्योहार भी धरना स्थल पर मनाने का ऐलान! मेरठ विकास प्राधिकरण यानी MDA में लोहियानगर, गंगानगर और वेदव्यासपुरी के किसानों का आंदोलन जारी है। गोवर्धन पूजा के दिन भी किसान घर लौटने के बजाय MDA परिसर में डटे रहे। किसानों ने धरना स्थल पर ही विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की और सामूहिक रूप से भोजन बनाया। उनकी प्रमुख मांग जमीन का उचित मुआवजा और विकसित भूखंडों का आवंटन है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि आगे भी हर त्योहार धरना स्थल पर मनाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। अब देखना होगा कि MDA प्रशासन किसानों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›