Report by : editor
Published at :
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 3 रिपोर्टिग महिला चौकियों का किया गया उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन
  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन रिपोर्टिंग महिला चोटियों का उद्घाटन किया गया हैं। आपको बता दें कि जनपद में एक ही महिला थाना होने के कारण महिलाओ से सम्बन्धित मामले/ शिकायतों के निरस्तारण में अधिक विलम्ब होता था। जिसके फलस्वरुप काफी अधिक संख्या में मामलें लम्बित रहते थे, साथ ही जनपद के दुरस्थ क्षेत्र से महिलाओं के आने में सुविधाएं भी होती थी।

गौरतलब है कि इन सभी समस्याओ के निराकरण के लिए जनपद गाज़ियाबाद में शासन के निर्देशानुसार एसएसपी कलानिधि नैथानी ने महिला सम्बन्धी अपराधो पर अंकुश लगाने के उद्देशय से “मिशन-शक्ति” के मद्देनज़र जनपद में नियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रथम/ द्वितीय/ ग्रामीण के अधीन एक-एक महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी के तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किये थे। 

जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम के अधीन थाना कविनगर के अन्तर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-तीन, पुलिस अधीक्षक द्वितीय के अधीन थाना साहिबाबाद के अन्तर्गत पुलिस चौकी कस्बा और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अधीन थाना मुरादनगर के अन्तर्गत पुलिस चौकी क़स्बा महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकिया स्थापित की गयी हैं।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री शासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपूर्ण प्रदेश में महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया गया हैं, जिसमें जनपद की यह तीन रिपोर्टिग चौकियों का भी उद्घाटन किया गया हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 3 रिपोर्टिग महिला चौकियों का किया गया उद्घाटन

इस दौरान संबंधित थानों पर मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे इस उद्घाटन के लाइव प्रसारण को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई। वहीं, दूसरी तरफ इसी दौरान थाना मुरादनगर पर जनप्रतिनिधि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी ग्रामीण ईरज राजा समेत आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहें हैं। वहीं, रिपोर्टिग महिला चौकी कस्बा साहिबाबाद पर साहिबाबाद विधायाक सुनील शर्मा, एसपी नगर द्वितीय ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, रिपोर्टिग महिला चौकी कस्बा सैक्टर-तीन पर महापौर आशा शर्मा, एसपी नगर प्रथम निपुण अग्रवाल तथा समस्त थानों पर संबंधित क्षेत्राधिकारी एवम् थाना प्रभारी एवं संबंधित क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि/ सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक तथा पुलिस की महिला अधिकारी/ कर्मचारी व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे हैं।

हालांकि, यह तीनो महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकिया महिला थाना से सम्बद्द रहेगी। वहीं, इन रिपोर्टिग पुलिस चौकियो पर एक महिला उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी, दो महिला मुख्य आरक्षी, दो महिला आरक्षी व दो पुरुष आरक्षियों की तैनाती पूर्व में ही कर दी गई हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी को मिशन-शक्ति के प्रभावी क्रियान्वियन एवम् शासन की मंशा के अनुसार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने एवं तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›