Report by : Neha Singh
Published at :
Positive thinking || Motivation articles in Hindi
बगीचा लगाने के लिए सबसे पहले आपको कंकड़, पत्थर अलग करना होता है। खाद-पानी लाना होता है। अनुपयोगी घास-फूस को हटाना पड़ता है। इस दौरान कोई पूछे कि आप क्या कर रहे हो और आपने उसे बताया कि बगीचा लगा रहा हूं तो वह आपको मूर्ख समझेगा। लेकिन जब कि उसे यह भी पता है कि बगीचा लगाने के लिए इन कार्यों को करना जरूरी है।
जीवन का यही नियम है। हर क्षण आपके कार्यों में बाधा डालने वाले लोगों की संख्या आपकी सोच से भी ज्यादा मात्रा में मिलेगी। लेकिन आपको इन लोगों के सवालों से विचलित होकर अपना रास्ता नहीं बदलना है।
कहने का मतलब यह है कि आपको अपने लक्ष्य से भटकना नहीं है, मन लगाकर अपने काम को करते रहना है और इन बाधाओं को सुनकर लोड नहीं लेना है।

