• जौनपुर
  • विशेष
  • Journalist Sanjay Mishra Jaunpur का कोरोना से निधन

    Journalist Sanjay Mishra Jaunpur का कोरोना से निधन

    Journalist Sanjay Mishra Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दूरदर्शन अपना प्रदेश के ब्यूरो चीफ व दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार संजय मिश्र का कोरोना संक्रमण से रविवार को निधन हो गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्री हैं ।

    संजय मिश्र कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। शुक्रवार रात तक वह अच्छी स्थिति में थे, लेकिन शनिवार सुबह उनका ऑक्सीजन लेवल नीचे आने लगा। दो दिन से वेंटिलेटर पर थे, मगर संजय मिश्र बचाए नहीं जा सके। वे राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। एकाउंटेंट पद पर कार्यरत होते हुए भी वे पत्रकारिता में रुचि रखते थे। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से की थी।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins