E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

today in history aaj ka itihas
फीचर्ड शिक्षा

History of 24 May in Hindi || 24 May Birthdays in History

History of 24 May in Hindi || 24 May Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

History of 24 May in Hindi: आज का इतिहास बहुत दु:खद भी है और रोचक भी। आज यानी 24 मई को बांग्लादेश में ऐसा विनाशकारी चक्रवाती तूफान आया था जिसने वहां के दस हजार से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसकी तड़प पूरी दुनिया में सुनाई दी थी। खतरनाक मंजर कोई आज तक नहीं भूला है।

History of 24 May in Hindi के कालम में भारत की बात करें तो यहां पर मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना इसी दिन की गई थी और इसका नाम है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय। 24 मई 1920 के दिन सर सैयद अहमद खान ने मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की जरूरत को महसूस करते हुए 1877 में एक स्कूल की स्थापना की थी जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज बना (Muslim Anglo Oriental Collage)।

यही कॉलेज आगे जाकर 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) बना। यह आजादी के बाद देश के चार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक था। यह आजादी के बाद देश के चार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक था। इसके अलावा History of 24 May in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारियां निम्न प्रकार से हैं-

  • 1985: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
  • 1986: मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1959: साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।
  • 1994: न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।
  • 1994: मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
  • 1543: पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन, जिन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है, जिससे विभिन्न मौसम आते जाते हैं।
  • 1689: ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
  • 1875: सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
  • 1883: ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
  • 1915: थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का आविष्कार किया।
  • 1931: पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
  • 2004: उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2000: इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान पर अपना 18 साल पुराना कब्जा समाप्त किया और वहां से उसकी सेना की वापसी हुई।
  • 2001: नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

24 मई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति || 24 May Birthdays in History

  • भारतीय निर्देशक, संपादक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म 1973 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म 1896 में हुआ।
  • प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दा- र्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म 1899 में हुआ।
  • ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म 1819 में हुआ।
  • भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’ रंजन मथाई का जन्म 1952 में हुआ।
  • माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म 1954 में हुआ।

24 मई को हुए निधन || 24 MAY DEATHS IN HISTORY

  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन 2000 में हुआ।
  • अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन निधन 1879 में हुआ।
  • प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन 1543 में हुआ।
  • ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन 1905 में हुआ।
  • भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन 1990 में हुआ।
  • भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन 1999 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन 2010 में हुआ।

History of 24 May in Hindi || 24 May Birthdays in History का यह कॉलम आपको कैसा लगा एक बार हमें जरूर बताएं। हमें आपके जवाब और सुझााव को इंतजार रहेगा। हमारा ह्वाट्सएप नंबर 9808899381 है। आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- eradioindia@gmail.com पर हमें अपनी प्रतिक्रिया भेजें।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।