Report by : Neha Singh
Published at : Updated at :
eradio || e radio india || इ रेडियो इंडिया eradio || e radio india || इ रेडियो इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन
  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

Ghaziabad। वैसे तो सभी जगह मास्क लगाना अनिवार्य हैं, मगर गाज़ियाबाद में एक ऐसी भी जगह हैं, जहां पर आते ही लोगों को एक बार मास्क हटाना होगा। मामला ज्वेलरी की दुकानों से जुड़ा हुआ हैं। दरअसल, गाज़ियाबाद के सर्राफा व्यापारियों ने ये निर्णय लिया हैं कि दुकान में ग्राहक की एंट्री से पहले उसका मास्क हटवा कर उसकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

दो दिन पहले लिए गए इस निर्णय के बाद आज से ये नियम लागू कर दिया गया हैं। ग्राहक को दुकान में दाखिल होने से पहले सीसीटीवी के सामने मास्क हटाकर अपना चेहरा दिखाना अनिवार्य होगा। गाज़ियाबाद सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर गुप्ता का कहना है कि ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों की नज़र हमेशा बनी रहती हैं।

पूर्व में कई ऐसी वारदात सामने आई हैं, जिसमें मास्क पहनकर बदमाश ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए और लूट-पाट करके वहां से फरार हो गए हैं। इसलिए पुलिस और प्रशासन से बात-चीत करके सर्राफा एसोसिएशन ने ये फैसला लिया कि दुकान में आने से पहले हर व्यक्ति की पहचान कैमरे के सामने देखी जाएगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›