Report by : News Desk
Published at :
पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति जी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर का निरीक्षण कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा पर जो कार्य केंद्र व प्रदेश  सरकार करना चाहती है।

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर के निरीक्षण के दौरान उन्हें यह फलीभूत होता दिखा। उन्होंने कहा कि यहां अच्छा कार्य हो रहा है अगर उन्हें आज सीएससी के निरीक्षण के दौरान नंबर देने हैं तो वह यहां के कार्य देखकर शत प्रतिशत नंबर देंगे।उपाध्यक्ष  पिछड़ा वर्ग आयोग लोकेश प्रजापति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की उपलब्धता, कोरोना टीकाकरण के कार्यों सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर में पूर्व से संचालित 30 बेड के अस्पताल को कोविड के मरीजों के उपचार के लिए बनाने के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण भी किया। माननीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर में नर्स ड्यूटी कक्ष, लैब ,इमरजेंसी, प्रसव पूर्व कक्ष, प्रसव उपरांत कक्ष, ओपीडी कक्ष आदि का निरीक्षण किया । उन्हें वहां साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी मिली।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर के एमओआईसी डॉ रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण में करीब 500 टीके प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि आज ओपीडी में 35 मरीजों को देखा गया। उन्होंने  बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब, इमरजेंसी, टीवी पेशेंट के लिए उपचार की व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं के लिए उपचार की व्यवस्था आदि विभिन्न सुविधाएं हैं । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे ।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›