Report by : editor
Published at :
एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी डालेंगे वोट एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी डालेंगे वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ, इ-रेडियो इंडिया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन के साथ—साथ अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्वाचक नामावलियों, स्वीप गतिविधियों आदि विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी युवाओं के वोट बनाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाए व उनके मतदाता पहचान पत्र बनाये जाये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि पोस्टर बैलेट पेपर के माध्यम से 80 वर्ष की आयु से अधिक के व्यक्तियों व पीडब्लूडी (दिव्यांग मतदाता व्यक्ति) को डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने इसकी सूची बनाकर उसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कहा तथा निर्वाचक नामावली में ईपी रेशो, जेन्डर रेशो का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि मतदाता पंजीकरण केन्द्र के कार्योंं का निरीक्षण करें तथा प्रत्येक दिन एडिशन, डिलीशन आदि का स्टेटस ईआरओ स्वयं देखें। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल (बूथ) के एडिशन व डिलीशन पर ध्यान दें, क्योंकि इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग बहुत संजीदा है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राॅय ने कहा कि स्वीप गतिविधियों में ई-टू-ई (इलेक्ट्रोरल टू इलेक्शन) पर जोर दिया जाए। उन्होंने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, मीडिया ब्रीफिंग करने, सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्वीप गतिविधियो का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राॅय, मेरठ से जिलाधिकारी के. बालाजी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, एसीएम संदीप श्रीवास्तव, चन्द्रेश सिंह, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनेश कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›