Report by : Santram Pandey
Published at :
हस्तिनापुर में स्कूल बस के नीचे आकर नर्सरी की छात्रा की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। क्षेत्र के गांव बस्तोरा में स्कूल बस के नीचे आकर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा प्री नर्सरी की छात्रा थी। बच्ची के बस में बैठने के दौरान ड्राइवर ने बस को घुमा दिया, जिस कारण बच्ची स्कूल बस के टायर के नीचे आ गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया जबकि बस चालक वहां से फरार हो गया।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग निवासी सुनील की पांच वर्षीय पुत्री दीपाली स्कूल में जाने के लिए तैयार खड़ी थी। बुधवार की प्रात करीब साढ़े आठ बजे जब स्कूल बस गांव के चौक पर पहुंची और बच्चों को चढ़ाना शुरू कर दिया। वापस ले जाने के लिए चालक ने बस को घुमाना शुरू कर दिया। इसी बीच बस स्पीड ब्रेकर पर चढ़ी और दरवाजे पर खड़ी दीपाली नीचे गिर गर्इ। चालक ने इसका ध्यान नहीं किया और बस का आगे का पहिया बच्ची को कुचलता हुआ उपर से उतर गया।
घटना होते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मौका देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि बच्ची का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह यादव का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›