Report by : Santram Pandey
Published at :
डीएम ने की मतगणना की तैयारियां की समीक्षा और किया स्थलों का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। जिलाधिकारी के बालाजी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आगामी 10 मार्च को होने वाली विधान सभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना के संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों आदि के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना की सभी तैयारियां व व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार समय से पूर्ण की जाये। तदोपरांत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थलों पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि मतगणना कार्मिको का प्रशिक्षण भी समय से पूर्ण कराया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना निष्पक्ष, पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढ़ग से संपन्न होगी। उन्होने कहा कि मतगणना स्थलों समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था, सुरक्षा आदि बिन्दुओ पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 43-सिवालखास, 44-सरधना व 45-हस्तिनापुर की मतगणना सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि तथा विधान सभा क्षेत्र 46-किठौर, 47-मेरठ कैन्ट, 48-मेरठ व 49-मेरठ दक्षिण की मतगणना लोहियानगर हापुड रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी मेरठ में होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, आरओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›