Report by : Santram Pandey
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। विदेश भेजने के नाम पर बड़ी संख्या में युवाओं से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपितों ने बकायदा कार्यालय खोला और फिर अपने शिकार बनाने शुरू कर दिए। युवतियों को काम पर रखा और उनके एकाउंट में रुपये मंगाए गए। आरोपितों के फरार होने पर ठगी के शिकार लोग अब स्टाफ से रकम वापसी का तकादा कर रहे हैं। बुधवार को दो युवतियां थाने पहुंची और तहरीर दी।
मेडिकल थाना क्षेत्र में विवि रोड के पास दो युवकों ने कुछ समय पहले लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर कार्यालय खोला था। दो युवतियों के साथ अन्य स्टाफ को भी काम पर रखा था। शिकायत में युवतियों ने बताया कि वेतन खाते में भेजने के नाम पर उनसे खाता खुलवाया था। दोनों के खातों में जो नंबर डलवाया गया, वह अपने पास रखा। कार्यालय में आने वाले युवकों और अन्य लोगों से उन दोनों खातों में ही रुपये ट्रांसफर कराए जाते थे। दो-तीन माह तक यह सिलसिला चला। पिछले दिनों दोनों व्यक्तियों ने आफिस में आना बंद कर दिया। अपने-अपने मोबाइल भी बंद कर दिए।
सैकड़ों युवकों से ठगी
स्टाफ ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। विदेश भेजने के नाम पर जिन लोगों से रुपये लिए थे, वह कार्यालय पहुंचकर अभद्रता कर रहे हैं। अपने-अपने रुपये मांग रहे हैं। युवतियों ने बताया कि उन्होंने पहले एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की थी। बुधवार को वह थाने पहुंची और मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैकड़ों युवकों से ठगी की गई है। थाना प्रभारी संतशरण सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही ठगी के आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›