Report by : Pratima Shukla
Published at :
Updated at :
Sashakt Betiyan Foundation Meerut ने खोला 19वां शिक्षा केंद्र
Sashakt Betiyan Foundation Meerut द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर, हस्तकला के उन्नीसवें शिक्षा केन्द्र की कराईं गई ग्राण्ड ओपनिंग। कार्यक्रम में एनजीओ की सचिव मिनाक्षी जैतपुरा व उपसचिव कु० चांदनी कुशवाहा और उपाध्यक्ष ममता विष्ट और कु० हिमानी सशक्त बेटीयाँ फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानी उपाध्याय उपस्थित रहीं। उत्तर प्रदेश लखनऊ की अध्यक्ष वंदना सारदुल, मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और SBF राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश दीप चौटाला ने शिक्षार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
नवल रुहेला ने भेंट की सिलाई मशीन
इस दौरान दयाराम जन कल्याण चैरीटेबल ट्रस्ट के सचिव नवल किसोर रुहेला ने लड़कियों को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया। प्रशासनिक अधिकारी चैयरमेन आशा राम और पूर्व परियोजन शिक्षा अधिकारी राजश्री द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कराया गया।

