Report by : Santram Pandey
Published at :
उत्तर भारत के प्रसिद्ध नौचंदी मेले का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहीद द्वार नौचंदी ग्राउंड पर फीता काटकर पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, आयुक्त सुरेंद्र सिंह व जिलाधिकारी के. बालाजी ने नौचंदी मेले का शुभारंभ किया।
मेरठ। रविवार शाम उत्तर भारत के प्रसिद्ध नौचन्दी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। शहीद द्वार नौचंदी ग्राउंड पर फीता काटकर पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, आयुक्त सुरेंद्र सिंह व जिलाधिकारी के. बालाजी ने नौचंदी मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने महात्मा गांधी आदि महानुभावों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया व मंदिर में पूजा अर्चना की, साथ ही बाले मियां के मजार पर चादर भी चढ़ाई।
अधिकारियों ने हवा में गुब्बारे व कबूतर छोड़कर अनेकता में एकता व शांति का संदेश भी दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व आमजनव नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›