• उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • फ़िल्म जख्मी टाइगर का गाना ”लगाईब नवरत्न तेल ठंडा ठंडा कूल कूल“ हुआ रिलीज़

    cool jpg

    बल्दीराय/सुलतानपुर। भोजपुरी फ़िल्म जख्मी टाइगर का गाना भोजपुरी एक्शन फिल्म जख्मी टाइगर का धमाकेदार सॉन्ग “लगाईब नवरत्न तेल ठंडा ठंडा कूल कूल“लांच हो गया है।
    मायानगरी क्षेत्र के कलाकारों के साथ बाहरी कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। कलाकारों से बातचीत करते हुए जानकारी मिली कि अर्थ व संसाधनों की कमी के बावजूद भी कलाकारों में उत्साह व उमंग भरा हुआ है। फिल्म डायरेक्टर रुद्रा ने बताया कि बतौर डायरेक्टर मेरी दूसरी फ़िल्म बन रही लेकिन संसाधनों की कमी से काफी मेहनत करनी पड़ा। उत्साही साथियों के साथ काम करने में अच्छा लगा। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले हीरो संजय घायल ने कहा कि ये फिल्म समाज को एक नई दिशा देने वाली है। संजय घायल ने बताया कि लोग दूर दराज फिल्मांकन करते हैं लेकिन टीम ने यह सोचकर क्षेत्र में ही शूटिंग करने का फैसला लिया था कि इसमें गावों की प्रतिभाओं को तराशने का मौका मिले और उनमें निखार आये सुलतानपुर का भी नाम भोजपुरी फ़िल्म की दुनिया मे शामिल हो। फिल्म के तमाम कलाकारों से भी फ़िल्म के बारे में चर्चा हुई। अन्य कलाकारों में गुड्डू, एस एम जी, कैमरामैन मनमोहन छलिया, परी दीक्षित, पिं्रस मौर्य,सोनू यादव, प्रीतम प्रिया, शिवदर्शन निषाद, सागर बाबा, कुलदीप तिवारी, गणेश टाइगर आदि है। गीत ममता मोर्या का है। फ़िल्म स्वर साधना झा, भरत राज, बाबुल व राहुल रॉक ने दिया है।

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 min