Report by : Santram Pandey
Published at :
एमएलसी चुनाव 2022: निष्पक्ष तरीके से हो मतदान की प्रक्रिया, मतदाताओं को दिखाया जा रहा बुलडोजर का भय
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। लालकुती एसजीएम गार्डन में एमएलसी चुनाव में समाजवादी रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सुनील रोहटा ने प्रशासन से निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की। उन्होंने कहा प्रधान, बीडीसी सदस्यों से संपर्क करने पर यह बात सामने आ रही है कि उन्हें तरह तरह का भय दिखाया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा बुलडोजर का भय मतदाताओं को दिखाया जा रहा है। मतदाताओं से कहा जा रहा है कि तुम्हारे मकान का मानचित्र पास है कि नहीं, तुमने ग्राम समाज की भूमि दबा ली है जैसी बातें कही जा रही है। प्रत्याशी सुनील रोहटा ने कहा कि कई बीडीसी सदस्यों ने बताया है कि उनका प्रमाणपत्र ब्लाक प्रमुख के पास रखा है और वह दे नहीं रहे हैं। कहा भाजपा चाहे जितना दबाव डलवाए जीत उन्हीं की होगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कमिश्नर और जिलाधिकारी से मिलकर मतदाता निष्पक्ष तरीके से मतदान कर सकें इसकी व्यवस्था सुनिश्चत करने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व मंत्री डा. मैराजउद्दीन, सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›