Report by : News Desk
Published at :
‘साइकिल चलाओ रोग भगाओ’ को जीवन मंत्र बना रहे: डा‍ॅ नौसरान
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। फिजिशियन डॉक्टर अनिल नौसरान साइकिल के बहुत शौकीन हैं और वो लगातार साइकिल यात्रा कर लोगों को जागरूक करते रहते है की उनका मानना है कि इससे सेहत को मजबूती मिलती है। इसी कड़ी में डॉक्टर नौसरान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मेरठ से मुजफ्फरनगर की यात्रा की। साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि अच्छी सेहत पाना है तो साइकिल चलाना जरूरी है।

52 वर्षीय डॉक्टर अनिल नौसरान ने इस अभियान को ‘साइकिल चलाओ रोग भगाओ’ अभियान का नाम दिया है। उन्होंने बताया कि वह साइकिल चलाकर मेरठ से जनपद मुजफ्फरनगर तक पहुंचे हैं जहां वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार से मिले। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं।

साइकिल चलाने से कई बीमारियां खत्म होती है। आज जिस तरह आमजन तनाव में रहता है ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारी से परेशान रहता है यदि प्रतिदिन साइकिल चलाई जाए तो इन बीमारियों का खात्मा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि वह साइकिल से मेरठ से कोलकाता, मुंबई, जयपुर, नैनीताल, देहरादून आदि स्थानों पर भी गए हैं।

मेरठ से मुजफ्फरनगर तक उन्होंने 120 किलोमीटर साइकिल चलाई है। अपने इस अनोखे कार्य से डॉक्टर अनिल नौसरान युवाओं, बुजुर्गों और लोगों में यह संदेश देने में सफल हुए हैं कि साइकिल न केवल आपकी सेहत को बचाती है, बल्कि आपको आर्थिक रूप से भी मजबूत करती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›