Report by : Santram Pandey
Published at : Updated at :
Meerut me Shavak को लेकर वनकर्मी गोरखपुर चिड़ियाघर रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut me Shavak : किठौर क्षेत्र के भगवानपुर बांगर गांव से जंगल से पांच दिन पहले मिले तेंदुए के शावक को लेकर वन कर्मियों की टीम गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए रवाना हो गई। पांच सदस्यीय वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम शुक्रवार अलसुबह चार बजे से पांच बजे के बीच लेकर निकली।

Meerut me Shavak को लेकर वनकर्मी गोरखपुर चिड़ियाघर रवाना
Meerut me Shavak को लेकर वनकर्मी गोरखपुर चिड़ियाघर रवाना

Meerut me Shavak को लेकर क्या बोले डीएफओ

डीएफओ राजेश कुमार ने शुक्रवार अलसुबह टीम को तेंदुए के शावक को गोरखपुर चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए रवाना किया। टीम का नेतृत्व परीक्षितगढ़ वन रेंज के रेंजर ने किया। पिछले पांच दिनों से शावक को दूध पिलाने से लेकर उसकी देखभाल में जुटा वाइल्ड लाइफ वार्डन को भी टीम में शामिल कर साथ भेजा गया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›