Report by : Pratima Shukla
Published at :
Aam Budget 2021: Higher Education Commission, सैनिक स्कूल व आदिवासी शिक्षा पर ध्यान Aam Budget 2021: Higher Education Commission, सैनिक स्कूल व आदिवासी शिक्षा पर ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन

Aam Budget 2021 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा क्षेत्र में हायर एजुकेशन कमिशन की घोषणा की है। बजट में दिए गए भाषण के अनुसार जल्द ही हायर एजुकेशन कमिशन को स्थापित कर दिया जाएगा। यह देश भर के शिक्षण संस्थानों पर निगरानी करेगा।

Aam Budget 2021 में उन्होंने बताया उच्चतर शिक्षा आयोग का गठन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत की गई है और इसे अब केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है। हालांकि इस के स्थापना के लिए कानून में संशोधन किया जाना आवश्यक होगा।

Aam Budget 2021: ये होगा Higher Education Commission का स्ट्रक्चर

इसमें चार शाखाएं होंगी जो कि मानक व फंडिंग जैसे कार्य देखेगी। 9 शहरों में एक बड़ा ढांचा विकसित किया जाएगा। इसके बीच तालमेल, आर्थिक स्वायत्ता बरकरार रखी जाएगी। आपको बता दें कि अभी यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उच्च शिक्षा संस्थानों को अनुदान, विश्वविद्यालय शिक्षा को बढ़ावा देने, परीक्षा और शोध के मानकों के निर्धारण, उच्च शिक्षा के न्यूनतम मानकों से जुड़े नियम आदि बनाने का कार्य करता है। 

100 से ज्यादा खुलेंगे सैनिक स्कूल

आम बजट में सैनिक स्कूलों के खोले जाने पर भी जोड़ दिया गया है, कहा गया है कि देश भर में 100 से अधिक नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि आदिवासी इलाकों में 758 एकलव्य स्कूल खोले जाएंगे। अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए केंद्रीय सहायता बढ़ाई जाएगी। इससे 4 करोड़ से ज्यादा दलित छात्रों को लाभ होगा। उन्होंने लेह में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने बजट भाषण 2021-2022 में लेह लद्दाख के युवाओं को भी तोहफ दिया।

Apex Superficiality Hospital Jaunpur Uttar Pradesh
Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh
Aam Budget 2021: Higher Education Commission, सैनिक स्कूल व आदिवासी शिक्षा पर ध्यान
image description
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›