• मेरठ
  • आचार्य वाचास्पति ने संस्कृत विभाग को दिया नया मुकाम: प्रो. लोहनी

    आचार्य वाचास्पति ने संस्कृत विभाग को दिया नया मुकाम: प्रो. लोहनी
    • संस्कृत विभाग में वरिष्ठ छात्रों ने आयोजित किया स्वागत समारोह
    • प्रस्तुति के आधार छात्रों को मिस्टर व मिस की उपमा से नवाजा गया

    मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के वृहस्पति भवन में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृत (Sanskrit Department ccsu meerut) व योग विभाग (Yog Department ccsu meerut) के छात्रों ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत विभाग (Sanskrit Department ccsu meerut) के सीनियर वर्ग के छात्रों ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष के तौर पर कला संकाय के डीन डॉ. नवीन चंद्र लोहनी जी मौजूद रहे। आपको बता दें कि वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों से परिचय प्राप्त करने एवं उनके सम्मान में यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

    https://www.facebook.com/TNMISHRA/posts/10227476639691360
    4
    दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते संस्कृत व योग विभाग के आचार्यगण।
    13
    कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। (बीच से स्लाइड को लेफ्ट-राइट करके देखें)

    यहां संस्कृत (Sanskrit Department ccsu meerut) व योग (Yog Department ccsu meerut) में एमए, एमएससी एवं डिप्लोमा में अध्ययनरत छात्रों ने पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस कार्यक्रम को बड़ी मेहनत से सजाया था जिसमें विभाग के आचार्य व पदाधिकारियों के सहयोग से सकुशल संपन्न किया गया। कार्यक्रम में संचालन संस्कृत विभाग की होनहार छात्रा वंदना ने किया एवं प्रियंका का विशेष सहयोग रहा।

    8 2
    कार्यक्रम में मौजूद विभाग के संस्कृत आचार्य डॉ नरेंद्र कुमार पांडे, योगाचार्य अमरपाल एवं विभाग अधीक्षक साहिल तरीका।

    संस्कृत हमारी पहचान: डॉ. लोहनी

    कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में पहुंचे कला संकाय के डीन डॉ. नवीन चंद्र लोहनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी पहचान देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संस्कृत व योग की वजह से हुई है। इसे बचाना व इसको आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। चौधरी चरण सिंह विवि के संस्कृत विभाग को विशेष रूप से आगे बढ़ाने में संस्कृत विभाग के डीन वाचास्पति मिश्र की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि, आचार्य वाचास्पति जी की बदौलत विवि को प्रदेश में अलग मुकाम हासिल हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग ऐसे ही आगे बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब संस्कृत में रुझान रखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगेगी।

    2 1
    कार्यक्रम में चक्रासन की प्रस्तुति देते छात्र अक्षय

    इनका रहा सहयोग:

    कार्यक्रम में संस्कृत विभाग से डॉ. नरेंद्र पांडे, डॉ. राजवीर, डॉ. संतोष कुमारी, अमरपाल, सुश्री ईशा पटेल, नरेंद्र कुमार तेवतिया एवं साहिल का संपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान विभाग के समस्त आचार्यों ने छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की एवं लगन पूर्वक शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ छात्रों ने सभी नव आगंतुक छात्रों को उपहार देकर उनका स्वागत किया।

    यहां देखें कार्यक्रम की प्रमुख तस्वीरें:

    https://www.youtube.com/watch?v=batQcc2S7As
    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins