Report by : News Desk
Published at :
एक्टर गिरीश थापर ने संवाद फाउंडेशन की मुहिम को बढ़ाया आगे एक्टर गिरीश थापर ने संवाद फाउंडेशन की मुहिम को बढ़ाया आगे
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। संवाद फाउंडेशन ने ब्रह्मपुरी स्थित संस्था के कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। 

इस अवसर पर संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने कहा कि प्रत्येक दिवस, प्रत्येक पल ही पर्यावरण दिवस होता हैं क्योंकि धरती मां अपने आंचल में सभी को समेटे हुए एक-समान अपना दुलार सभी को दे रही है, लेकिन मानव सभ्यता प्रकृति के साथ जिस प्रकार व्यवहार कर रही है, उससे पृथ्वी की आत्मा को सीधा-सीधा कष्ट हो रहा है।

परिणाम यह है कि मौसम चक्र खराब हो रहा है, इसलिये समय रहते मानव जाति को समझना होगा कि विकास के साथ प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने की बेहद आवश्यकता है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फिल्म और टीवी कलाकार गिरीश थापर ने कहा कि वर्तमान समय हमें अच्छी तरह से वृक्षों के महत्व को समझा रहा है, अगर पेड़ पौधों का संरक्षण नहीं किया गया तो प्रकृति और पृथ्वी दोनों ही सुरक्षित नहीं रह पाएंगे, इसलिए हम सभी को प्रकृति के संरक्षण की दिशा में कार्य करना ही होगा। 

संवाद फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य अश्वनी कौशिक ने कहा कि हम सभी को प्रकृति को सहेजने की बेहद जरूरत है क्योंकि ईश्वर ने पेड़ पौधों के माध्यम से प्राकृतिक ऑक्सीजन दी हैं, इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। 

संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट ने भी पौधारोपण की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रशांत कौशिक, गिरीश थापर, अश्वनी कौशिक, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, वत्सल कौशिक, विनायक, अनुपम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वत्सल ने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति पौधों को रोपने के संकल्प को अपनाएं और उनकी देखभाल कर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने की दिशा में कार्य करें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›