Report by : editor
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतिया। जिला मुख्यालय अवस्थित,राजदेवडी कैंपस में स्थित,जिला मलेरिया कार्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 2023 का 10 फरवरी 2023 से प्रारंभ किया जाना है,जिसके कार्यक्रम को सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की भूमिका इसमें अहम है,इस विषय पर इस अभियान को बेहतर प्रचार-प्रसार एवं विशेष जागरूकता के लिए एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला सह उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में दवा खिलाने का विधि तथा किन लोगों को दवा खिलाना है,किन लोगों को नहीं खिलाना है,किस उम्र के लोगों को कितना दवा खिलाना है, किस रोग से ग्रसित लोगों को दवा से मुक्त रखा गया है,इसका पूर्ण जानकारी दी गई।

इसके लिए प्रखंड स्तर से लेकर,पंचायत स्तर, अनुमंडल स्तर तथा जिला स्तर तक के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि विशेष परिस्थिति में अगर दवा खिलाने से किसी को किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटती है,तो उसका इलाज कैसे संभव हो पाएगा, इसकी भी जानकारी दी गई, इसके प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, और यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 27 फरवरी तक इस जिला में हर स्तर पर चलेगी। इस अवसर पर विभाग के सभी तरह के पदाधिकारीगण और कर्मी उपस्थित थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›