Report by : News Desk
Published at : Updated at :
सरधना में गौकशी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में गौकशी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

मेरठ के सरधना में गौकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गौकशी के उपकरणों की बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, 28 और 29 अगस्त की रात ग्राम खिर्वा जलालपुर के जंगल में गौकशी की घटना हुई थी। मामले में थाना सरधना पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान फिरोज, गुलफाम, गुफरान और सलमान उर्फ अट्टा के नाम सामने आए।

पुलिस ने पहले सलमान उर्फ अट्टा को खिर्वा टेंपो स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बहादरपुर-दुर्वेशपुर संपर्क मार्ग से महिंद्रा पिकअप में पहुंचे फिरोज, गुलफाम और गुफरान को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि आगे की कार्रवाई के दौरान फिरोज और गुलफाम को गौकशी में इस्तेमाल उपकरणों की बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर ले जाया गया। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर छिपाकर रखे तमंचे निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में फिरोज के दाहिने पैर और गुलफाम के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरधना भेजा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस, गौकशी में इस्तेमाल उपकरण और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद पिकअप गुफरान की बताई गई है। मामले में मुठभेड़, बरामदगी और अन्य तथ्यों को लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›