Report by : Pratima Shukla
Published at :
जिला जज मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज मेरठ ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुक्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन न्यायालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कराया। जिला जज मेरठ मंयक कुमार जैन ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का श्रेष्ठ संविधान है। इसमें सभी को समानता व स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। बाह्य न्यायालय सरधना व मवाना, मेरठ मे भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया।

विशेष न्यायाधीश (ई0सी0) एक्ट, नोडल अधिकारी/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ श्री रत्नेश मणि त्रिपाठी, द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने तथा भारतीय संविधान का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला जज मेरठ ने कराया संविधान की प्रस्तावना का पाठन
जिला जज मेरठ ने कराया संविधान की प्रस्तावना का पाठन

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री इरफान कमर, अपर जिला जज श्री अशरफ अंसारी, श्री मौहम्मद गुलाम उल मदार, श्री पंकज मिश्रा, श्री सुबेदार सिहं, श्री हर्ष अग्रवाल, श्री हरबंश नारायण, श्री तबरेज अहमद, श्री राजीव पाॅलीवाल, श्री विकास कुमार, श्री मौ0 आजाद, श्री संजय कुमार सिहं, व लघुवाद न्यायाधीश श्री घनेन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री विनय प्रकाश सिहं, श्री हेमन्त कुमार कुशवाहा, श्री हिमांशु कुमार सिहं, श्री दिनेश कुमार, श्री धर्मवीर सिहं, महिला न्यायिक अधिकारीगण व तृतीय एंव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जिला जज मेरठ ने कराया संविधान की प्रस्तावना का पाठन
Media Welfare Society
Media Welfare Society
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›