Report by : Santram Pandey
Published at :
आईआईएमटी एकेडमी में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में 11वीं कक्षा के बच्चों ने बारहवीं कक्षा के बच्चों को सायोनारा कह कर विदाई दी। कार्यक्रम का आरंभ आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री योगेश मोहनजी गुप्ता, एमडी मयंक अग्रवाल तथा मिसेज एमडी पीयांशु अग्रवाल, एकेडमी के डायरेक्टर श्री कवलजीत सिंह, एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जैन ने सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा श्रेया और अनुष्का ने सुमधुर शब्दों में सरस्वती मां की वंदना का गायन किया। छात्राओं ने ‘कागज के दो पंख’ स्वागत नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। 11वीं के छात्र-छात्राओं ने स्कूल जीवन पर आधारित हास्य तथा करुणा की मिली जुली लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एकेडमी की छात्राओं ने पंजाबी और वेस्टर्न का फ्यूजन सामूहिक नृत्य बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया तथा दर्शकों का मन मोह लिया। आयुष और सृष्टि ने सोलो नृत्य कर तालियां बटोरीं। एकेडमी के हेड ब्वाॅय शौर्य भटनागर और हेड गर्ल स्नेहा गर्ग ने अपनी यादों को साझा करते हुए सभी शिक्षकों को सम्मान दिया। कक्षा ग्यारहवी की छात्र-छात्राओं ने ‘चलते-चलते मेरे गीत याद रखना, पल-पल-पल हर पल’ गाने गाकर बारहवीं कक्षा के छात्रों को भावुक कर दिया। बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए रैंप वाॅक का भी आयोजन किया गया।
मिस्टर आईआईएमटी शौर्य भटनागर और मिस आईआईएमटी स्नेहा गर्ग रहीं। मिस्टर फेयरवेल सूर्यांश और मिस फेयरवेल सान्या गाजी रही। एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जैन ने 12वीं के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बोर्ड एग्जाम के लिए ऑल द बेस्ट कहा। कार्यक्रम का आयोजन इवेंट कोआर्डिनेटर दीपशिखा बेंथम ने तथा मंच संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सारा और दिव्यांशी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›