Report by : Santram Pandey
Published at :
एनएसएस ने मलिन बस्तियों में चलाया चिकित्सा व शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पी.जी.कालिज की राष्ट्रीय सेवायोजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई द्वारा इस्माईल नेशनल गर्ल्स इंटर कालिज, मेरठ में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अरूणोदय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मलिन बस्ती, रंगोली मंढप एवं इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालिज के निकट चिकित्सा एवं शिक्षा अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम अधिकार आंचल सिंह, कु. सुमन मिश्रा एवं मीनू शर्मा ने मलिन बस्ती के लोगों को महिलाओं में महावारी के समय गंदे कपड़े उपयोग किये जाने के दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी एवं मलिन बस्ती की महिलाओं को कपड़े की जगह ‘सैनिटरी पैडस उपयोग करने के लिए कहा एवं कार्यक्रम अधिकारी तथा तीनों इकाईयों की स्वयंसेविकाओं ने महिलाओं को सेनिटरी पैडस वितरित किये।
इसके साथ ही मलिन बस्ती के लोगाों को शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेविकाओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए प्लास्टिक हटाओं पर्यावरण बचाओं विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसमें इनारा, सादिया, प्राची, आफिया, शहनाज, नाजिश, कहकंशा, शिवानी ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, धर्मवीर सभी का सहयोग रहा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›