Report by : News Desk
Published at :
शिक्षक दिवस पर बच्चों का यह अंदाज सबको भाया शिक्षक दिवस पर बच्चों का यह अंदाज सबको भाया
विज्ञापन
विज्ञापन
  • राकेश यादव, बछवाड़ा, बेगूसराय

प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों व कोचिंग संस्थानों में रविवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं नें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया और गुरु-शिष्य के संबंध एवं उसके संस्कारों को बरकरार रखने का सपथ लिया। इसी रानी दो पंचायत के बेगमसराय स्थित अनुसूचित जाति, जनजाति कस्बे के प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित के छात्र छात्राओं नें अनोखे रूप से शिक्षक दिवस मनाया।

शिक्षक दिवस पर बच्चों का यह अंदाज सबको भाया
शिक्षक दिवस पर बच्चों का यह अंदाज सबको भाया

उक्त विधालय के शिक्षक दिवस के तैयारियों का पता नहीं चलने दिया। रविवार को विधालय के बच्चे तैयार होकर विधालय पहुंचे, जिसमें कुछ बच्चे प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी के घर जाकर उन्हें बुलाकर विधालय लाया। विधालय पहुंचते हीं बच्चों की तैयारी देश शिक्षिका हतप्रभ कर गए। शिक्षक दिवस पर उक्त विधालय के बच्चों नें शिक्षक शिक्षिकाओं के भव्य स्वागत के साथ साथ, स्वागत गान एवं नृत्य भी प्रस्तुत किया।

मध्य विद्यालय सुरों, चमथा, चिरंजीवीपुर, गोधना, अरवा, कादराबाद समेत सभी विद्यालय में शिक्षक और छात्र छात्राओं नें शिक्षक दिवस मनाया। वहीं प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों नें केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। साथ ही बच्चों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया और गुरु शिष्य के संबंध को बरकरार रखने का प्रण लिया और शिक्षा के दीपक को हर घर तक पहुंचाने का कसम खाया। मौके पर संध्या कुमारी,शिव कुमार पासवान,चन्द्रमोहन सहनी,साकेत कुमार,सुबोध कुमार,किरण कुमारी,प्रणव कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›