• उत्तर प्रदेश
  • फीचर्ड
  • गूगल मैप ने फ्रांसीसी नागरिकों को पहुंचाया बरेली, चर्चा हुई एलियन आ गये

    Google Maps brought French citizens to Bareilly, discussions started that aliens have arrived


    बरेली। दिल्ली से नेपाल काठमांडू साईकिल से जा रहे दो फ्रांसीसी पर्यटक गूगल मैप से भटककर बरेली जिला चुरैली डैम पर पहुंच गए। रात में जब ग्रामीणों ने उन्हें साईकिल से घूमते देखा तो दोनों को चुरैली पुलिस चौकी पहुंचा दिया। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार रात मौके पर पहुंच कर ग्राम प्रधान के यहां ठहरा दिया और शुक्रवार दोपहर उन्हें फूल माला पहनाकर नेपाल विदा कर दिया।

    क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों विदेशी गूगल मैप से अँधेरे में धोखा खा गए। गूगल मैप ने उन्हें शार्टकट रास्ता दिखा दिया। उन्हें पीलीभीत से टनकपुर के रास्ते नेपाल में काठमांडू जाना था। लेकिन गूगल मैप ने शार्टकट रास्ता यहां बहेड़ी का दिखा दिया। जिससे दोनों विदेशी भटककर चुरैली डैम पहुंच गए। दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों को रात ज्यादा होने की वजह से उनको रात में ग्राम प्रधान के घर ठहरा दिया गया था। सकुशल नेपाल के लिए शुक्रवार को रवाना कर दिया गया।

    पुलिस अनुसार फ्रांससी नागरिक ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल बीती 7 जनवरी को फ्लाइट से फ्रांस से दिल्ली आए थे। उन्हें साईकिल से दिल्ली से पीलीभीत होकर टनकपुर से नेपाल काठमांडू जाना था। गूगल मैप से दोनों फ्रांसीसी नागरिक साईकिलों से बीती रात करीब 11 बजे के समय वह भटकते हुए थाना बहेड़ी क्षेत्र के चुरैली डैम पहुंच गए।

    रात 11 बजे जब ग्रामीणों ने सुनसान रास्ते पर दोनो विदेशियों को साईकिलों से घूमते देखा तो वह लोग दोनों की भाषा नही समझ सके। दोनों विदेशियों के साथ कोई घटना न हो जाए उन्होंने दोनों फ्रांसीसियों को सकुशल चुरैली पुलिस चौकी पहुंचा दिया। वहां मौजूद सिपाहियों के भी उनकी भाषा समझ मे नही आई। जब मामला एसएसपी तक पहुंचा।

    एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों से फोन से बात की। जानकारी लगते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर चुरैली पुलिस चौकी पहुंच गए और ज्यादा रात होने की वजह से दोनो को ग्राम प्रधान घर रुकवा दिया। अगले दिन सुबह को सीओ अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर और ग्रामीणों ने उन्हें नेपाल के लिए फूल मालाएं पहनाकर रवाना कर दिया। दोनों विदेशियों ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल ने क्षेत्राधिकारी श्री सिंह व इंस्पेक्टर तोमर और ग्रामीणों को थैंक यू बोला।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins