Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Gurukula Kangri University Haridwar के गोल्ड मेडलिस्ट ने नेट की परिक्षा उत्तीर्ण की Gurukula Kangri University Haridwar के गोल्ड मेडलिस्ट ने नेट की परिक्षा उत्तीर्ण की
विज्ञापन
विज्ञापन

Gurukula Kangri University Haridwar (गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार) के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थी रहे शास्त्रीनगर निवासी योगी अमरपाल आर्य (Yogi Amarpal Arya) ने नेट जेआरएफ की परिक्षा उत्तीर्ण कर मेरठ का नाम रौशन किया है। परिक्षा उत्तीर्ण करने पर परिचितों एवं परिजनों ने बधाई दी है।

इसी तरह बच्चों को करनी है मेहनत: वाचस्पति मिश्र

Gurukula Kangri University Haridwar के गोल्ड मेडलिस्ट ने नेट की परिक्षा उत्तीर्ण की

Yogi Amarpal Arya की सफलता पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में संस्कृति एवं योग विभाग (CCSU Yog Department) के विभागाध्यक्ष वाचस्पति मिश्र ने कहा है कि विभाग के योग विद्यार्थियों को भी इसी प्रकार से अपना नाम रोशन करना है एवं आगे बढ़ना है। आपको बता दें कि वाचस्पति मिश्र उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष भी हैं और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में योग व संस्कृत विभाग को अपने निर्देशन में बेहतर बनाने का कार्य भी कर रहे हैं।

Yogi Amarpal Arya का योग विद्यार्थियों ने किया भव्य स्वागत

Gurukula Kangri University Haridwar के गोल्ड मेडलिस्ट ने नेट की परिक्षा उत्तीर्ण कीGurukula Kangri University Haridwar के गोल्ड मेडलिस्ट ने नेट की परिक्षा उत्तीर्ण की
योगी अमरपाल का स्वागत करते CCSU योग विभाग के विद्यार्थी।

नेट जेआरएफ क्वालीफाई करने पर योग के विद्यार्थियों ने योगी अमरपाल (Yogi Amarpal Arya) का जोरदार स्वागत किया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग (CCSU Yog Department) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योगी अमरपाल आर्य (Yogi Amarpal Arya) ने बताया कि किसी भी सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास और नियमित पठन–पाठन बेहद जरूरी है।

विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि, योग को सीखने एवं उसको अपने जीवन में उतारने के पश्चात ही आपके जीवन में परिवर्तन दिखाई पड़ता है।

Gurukula Kangri University Haridwar के गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमरपाल

आपको बता दें कि योगी अमरपाल (Yogi Amarpal Arya) सी ब्लॉक शास्त्री नगर में रहते हैं वो गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार (Gurukula Kangri University Haridwar) के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थी रह चुके हैं। उन्होंने क्यूसीआई लेवल टू 2018 में ही क्लियर कर लिया था।

Gurukula Kangri University Haridwar के गोल्ड मेडलिस्ट ने नेट की परिक्षा उत्तीर्ण की
योगी अमरपाल का स्वागत करते CCSU योग विभाग के प्राचार्य व विभाग के अधीक्षक।

योग का लगातार बढ़ रहा है प्रभाव

योग जहां एक ओर इंसानों की शारीरिक और मानसिक विकृति को दूर करता है तो वहीं दूसरी ओर सांसारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को सुखद बनाने में मदद करता है। भारत ने योग को लेकर पूरे देश में अलख जगाई है, इससे जुड़े हुए कोर्स विभिन्न संस्थानों में चलाए जा रहे हैं जहां पर प्रतिवर्ष प्रशिक्षित योगाचार्य अपनी कुशलता में वृद्धि करते हैं। इसी प्रकार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में भी योग साइंस में प्रतिवर्ष दर्जनों छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण लेकर अपना रोजगार भी कर रहे हैं और साथ ही साथ योग की प्रासंगिकता को बुलंदियों पर पहुंचा रहे हैं।

इसके अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में भी योग को लेकर विभिन्न प्रकार के कोर्स चलाए जा रहे हैं जहां पर सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं एवं योग का प्रभाव अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे के जीवन में भी उतारने का काम करते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›