Report by : Shivani Mangwani
Published at : Updated at :
History of 24 January in Hindi || 24 January Birthdays in History
विज्ञापन
विज्ञापन

History of 19 April in Hindi || 19 April Birthdays in History: इस कॉलम में आपको रोजाना इतिहास के महत्वपूर्ण पलों को जानने का मौका मिलेगा । अगर आपको यहां बताई गई जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तो व परिवार में शेयर करें-

19 अप्रैल का दिन भारतीय इतिहास (History of 19 April in Hindi || 19 April Birthdays in History) के लिए एक शानदार दिन की तरह है, इस दिन अंतरिक्ष में भारत को विशेष कामयाबी हासिल हुई थी। आज ही के दिन भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट को रूस की मदद से लांच कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। उस दिन के बाद से आज तक भारत पर कई देशों की निर्भरता बढ़ गई और इस तरह से भारत ने पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया था।

19 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं (History of 19 April in Hindi)

  • आज के दिन 1775 में अमेरिकी क्रांति की शुरुआत हुई थी।
  • 1882 में आज ही के दिन कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरूआत हुई थी।
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1950 में आज के दिन ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने थे ।
  • 1971 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला जीती।
  • बांग्लादेश 1972 में राष्ट्रमंडल का सदस्य घोषित हुआ था।
  • 2020 में कोरोना वायरस से दिल्ली में नवजात शिशु की मौत, देश में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 17,000 के पार पहुंचा था।
  • क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद आज ही के दिन 2011 में इस्तीफा दिया।
  • 1770 में कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने
  • 1451 में 19 अप्रैल को बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया
  • हेली पुच्छल तारे को पहली बार 19 अप्रैल 1910 को सामान्य रूप से देखा गया।
  • 19 अप्रैल 1919 को अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।
  • 1936 में आज ही के दिन फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।

आज ही के दिन भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975), विश्व यकृत दिवस एवं साइकिल दिवस मनाया जाता है।

19 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति (19 April Birthdays in History)

  • बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता अरशद वारसी का आज ही के दिन 1968 में जन्म हुआ था।
  • आज के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और जाने-माने व्यवसायी मुकेश अंबानी का जन्म हुआ था
  • 1977 में भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज का जन्म हुआ था
  • भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन कलाकार सुरेखा सीकरी का 1945 आज ही के दिन जन्म हुआ था

19 अप्रैल को हुए निधन (19 April Deaths in History)

  • 2007 में द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन हुआ था ।
  • 1910 में अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन हुआ था यह देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1728 में कीरत सिंह जू देव, घोषचन्द्र वंशीय नरेश का निधन हुआ था
  • सी. विजय राघवा चारियर 1943 में निधन होगया था वह एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›