Report by : News Desk
Published at :
पांच में से पांच घटाने पर कितने बचेंगे, गोलू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब… पढ़कर नही रूकेगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

चुटकुले पढ़ना काफी मजेदार हो सकता है। इससे आपका मूड काफी अच्छा होता है, जिससे आपका बाकी का दिन अच्छा बीतता है। आपको हंसाने के लिए हम लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स।

संजू अपना लेसन याद करके नहीं आया
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया?
संजू- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए!


बंता भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं?
संता, बंता की बात को सुनकर जोर जोर से हंसा और बोला
बंता भईया जब 2 अलग अलग आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठग लिये जाते हैं,
तो उन दोनों आदमियों का रिश्ता साढ़ू भाई का कहलाता हैं।


लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।


संता- यार कल तो तू बहुत मायूस था, आज इतना खुश कैसे है?
बंता- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी
संता- अच्छा आज इतना खुश क्यों है, उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
बंता- नहीं यार, मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है।


टीचर गोलू से- पांच में से पांच घटाने पर कितने बचेंगे?
गोलू- पता नहीं मैडम
टीचर- अगर तेरे पास 5 भटुरे है, और में 5 भटुरे
तुझसे मै ले लूं तो तेरे पास क्या बचेगा?
गोलू- छोले

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›