• उत्तराखंड
  • कांवड़ यात्रा 2022 पर कोई आतंकी साजिश तो नहीं?

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    देहरादून,कांवड़ यात्रा 2022 पर कोई आतंकी साजिश तो नहीं? सोमवार को कांवड़ यात्रा को लेकर बम निरोधक दस्ते ने रुड़की में बस अड्डे को खंगाला। बम स्क्वायड के बस स्टैंड पहुंचते ही यात्री भी हैरान दिखाई दिए। कांवड़ मेले को लेकर लगातार बम निरोधक दस्ता चेकिंग अभियान चला रहा है।

    बम स्कवायड दस्ते ने रुड़की बस अड्डे के सभी क्षेत्रों को खंगाला। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सावन माह की कांवड़ यात्रा अब जोर पकड़ रही है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवड़ लेकर लोग उत्तराखंड आ रहे हैं।

    हरिद्वार प्रशासन-पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले रविवार को कावड़ यात्रा के मद्देनजर रुड़की रेलवे स्टेशन पर बम स्क्वायड ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, जीआरपी और गंगनहर कोतवाली पुलिस मौजूद रही।

    संयुक्त चेकिंग अभियान में यात्रियों के सामानों के अलावा स्टेशन परिसर, टिकट घर के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। चेकिंग में सभी सामान्य मिला। बम स्क्वायड प्रभारी (चमोली) महिपाल सिंह ने बताया कि रविवार को स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु नहीं मिली। सब सामान्य रहा। बताया कि रूटिन चेकिंग अभियान था।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins