• मेरठ
  • संयुक्त व्यापार समिति ने टेंपू स्टैंड हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

    Meerut mandap association ke log sp traffic se milne puche 3

    मेरठ। संयुक्त व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने मेरठ की बेगम पुल टेंपो स्टैंड चौराहे के अस्थाई टेंपो स्टैंड को लेकर एसपी ट्रैफिक को ज्ञापन दिया। दोनों की मांग है कि सुबह-सुबह बेगमपुल चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाती है जिसको लेकर आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    साथ ही अस्थाई टेंपो स्टैंड को कहीं अलग बनाया जाए जिससे कि बेगम पुल मार्केट पर लोगों की समस्या कम हो सके और जाम से मुक्ति मिल सके व्यापार वहां पर भारी संख्या में टेंपो खड़े होते हैं उसी के चलते वहां से लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है।

    साथ ही बेगमपुल चौराहे के समीप मेट्रो का कार्य भी चल रहा है जिसके चलते वहां पर निकलना असंभव होता है और वहीं पर भारी मात्रा में टैंपू भी खड़े रहते हैं जिसके चलते लोग नहीं निकल पाते हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को आने-जाने में समस्याओं का सामना न करना पड़े।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins