• शिक्षा
  • कविता: दूर दूर नगरी से आए मिलने भक्त महान

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
    Aswani Soni Poet
    Aswani Soni, Poet

    दूर दूर नगरी से आए मिलने भक्त महान
    आज मिलेंगे भगवन हमको और होगा संज्ञान

    सजे धजे कमरे में देखें कैद बैठे भगवान
    पंडित मांगे दर्शन को मनमर्जी के दाम

    सुनते सबकी हाजरी हल निकाले भगवान
    दर्शन आरती चाहो तो चरण छुओ जजमान

    बिना भक्त के पूजा कैसी किसके पूज्य भगवान
    शर्म करो जी शर्म करो तुम पंडित भगवान

    छू लोगे तो क्या मिलेगा कण-कण में भगवान
    एक कण उसका तुम्मै भी है तुम भी हो भगवान

    कर्म ने बनाया राम को श्री राम भगवान
    कर्म बना देगा तुमको भी एक उत्तम इंसान

    अपने सर पर हाथ रखो खुदको दो ये ज्ञान
    सबसे बड़ा कर्म है कर्म बनाए भगवान

    उसके दर पर जाके भी तुम दिल से ही पूजोगे
    पूज के मिलेगी दिल में शांति फिर समरण पूजोगे

    आज बनालो मन को मंदिर भगवान वही मिल जाएंगे
    कर्म बनाओ इतना सुंदर भगवान खुद ही आएंगे

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins