Report by : Santram Pandey
Published at :
नव सृजन का द्योतक है नव संवत्सर : प्रो. तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई द्वारा शनिवार को कचहरी परिसर स्थित महात्मा गांधी सभागार में हिदू नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने नववर्ष के आरंभ व होने वाले बदलाव को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद नरोत्तम कुमार गर्ग ने कहा कि अधिवक्ता परिषद अंतिम पंक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। इसके बाद मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डा. एनके तनेजा ने बहुत ही सीधे व सरल शब्दों में नव संवत्सर के संबंध में बताया।
डा. तनेजा ने कहा कि काल चक्र के परिवर्तन द्वारा भारतीय परिवेश में हर्ष, उमंग व उल्लास का अनुभव होता है। इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की और राजा विक्रमादित्य के काल में हिदू पंचांग को भारतीय वैज्ञानिकों ने गणना के आधार पर वर्तमान कालांतर (कैलेंडर) को तैयार किया। इसी समय फसल पककर तैयार होती है और पेड़ों पर नए पत्ते आने लगते हैं, जो नव सृजन के द्योतक हैं। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्यागी, महामंत्री डा. पराग गर्ग, जिला बार के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर, महामंत्री प्रवीण सुधार, वंदना सिंह, आरती बंसल, वैशाली आदि मौजूद रहे।
स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन: सरधना में श्रद्धानगर में शनिवार को आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा भारतीय नव वर्ष उल्लास से मनाया गया।
शैक्षणिक प्रमुख अनुज त्यागी व अभिनव ने एकल गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. सुनील त्यागी ने कहा कि राष्ट्र को सुरक्षित करने का दायित्व प्रत्येक भारतीय नागरिक का है। इसके बाद कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह श्याम सुंदर शर्मा। स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाला। जिसमें नगर संचालक दिनेश, मुख्य शिक्षक प्रदीप कुमार, जिला प्रचारक सुमित, नगर अध्यक्ष भाजपा राजीव जैन, मंगू प्रधान ऋषभ जैन, अनिल चौधरी, नागेंद्र राठी, विनोद व नगर सह कार्यवाह पुलकित आदि रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›