Report by : editor
Published at :
अब आप भी बनें बिग बॉस का हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे ‘बिग बॉस 17’ का फिनाले नजदीक आ रहा है, प्रशंसकों के बीच अपने पसंदीदा प्रतियोगी को शो जीतते देखने का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। 28 जनवरी को इस सीजन का फिनाले एपिसोड टीवी पर दिखाया जाएगा। फिनाले वीक से पहले ही एक कंटेस्टेंट का एविक्शन भी होगा। इसी बीच शो के मेकर्स फैंस के बीच शो के क्रेज को और बढ़ा रहे हैं। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जबा दर्शकों को एक खास मौका मिलेगा। चुनिंदा फैंस अब ‘बिग बॉस’ के घर का हिस्सा बन सकते हैं। हाल में ही एक प्रोमो जारी किया गया था जिसमें खुद सलमान खान फैंस से शो का हिस्सा बनने की अपील करते नजर आए थे। अब आखिर ये कैसे होने वाला है, ये भी आपको यहीं पता चलेगा।

‘बिग बॉस’ निर्माताओं और एक ट्रेवल साइट की साझेदारी के जरिये फैंस को ‘बिग बॉस 17’ के मोहल्ले में रहने का मौका मिलेगा। इसका मतलब साफ है कि जो फैंस आज तक ‘बिग बॉस’ के घर में रहने का ख्वाब देखते थे, वो अब इसे पूरा भी कर सकते हैं। ‘बिग बॉस’ के उत्साही प्रशंसकों को अब ये मौका एक प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दर्शक भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता को जीतने वाले टॉप 15 फैंस को ही ‘बिग बॉस’ के घर में जाने का शानदार मौका मिलेगा। इतना ही नहीं इन 15 फैंस पर एक पूरा एपिसोड भी फिल्माया जाएगा।

‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री दिलाने वाली ये प्रतियोगिता 22 जनवरी को लाइव होगी। 24 जनवरी, 2024 को विजेता की घोषणा की जाएगी। प्रतिभागियों और उनकी यात्रा के मुख्य अंशों को प्रदर्शित करने वाला विशेष एपिसोड 30 जनवरी, 2024 को जियो सिनेमाज पर उपलब्ध होगा, जो उत्साह और मनोरंजन को बढ़ाएगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›